फरीदाबाद। (news24x365) Fortis Escorts Hospital Faridabad ने सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्टता को नई दिशा देते हुए फोर्टिस इंस्टीट्यूट ऑफ रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की है। अस्पताल की ‘फ्यूचर ऑफ सर्जरी’ पहल के तहत स्थापित यह संस्थान विश्वस्तरीय क्लीनिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, उन्नत रोबोटिक प्लेटफॉर्म और विशेषज्ञ सर्जनों की टीम के साथ मरीजों को अत्यधिक सटीक एवं मिनिमली इनवेसिव सर्जरी की सुविधा प्रदान करेगा।

यह फरीदाबाद का पहला एकीकृत रोबोटिक सर्जरी प्रोग्राम है, जिसमें ओंकोलॉजी, जनरल एवं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, सीटीवीएस, ईएनटी और गायनीकोलॉजी जैसी विभिन्न विशेषज्ञताओं के अनुभवी सर्जनों को एक मंच पर लाया गया है। संस्थान अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीक, उन्नत डायग्नॉस्टिक्स और व्यापक पेरी-ऑपरेटिव केयर से लैस है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह संस्थान न केवल फरीदाबाद बल्कि आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी उन्नत टर्शियरी केयर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही, इसे सर्जिकल इनोवेशन, शोध और स्किल डेवलपमेंट के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. अभिषेक शर्मा ने कहा कि, “फोर्टिस इंस्टीट्यूट ऑफ रोबोटिक सर्जरी फरीदाबाद में अपनी तरह का एकीकृत प्रोग्राम है। इसका उद्देश्य केवल क्लीनिकल उत्कृष्टता प्रदान करना नहीं, बल्कि अगली पीढ़ी की सर्जिकल तकनीकों को नवाचार और परिष्कार के साथ अपनाना भी है। मरीजों की बेहतरी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम विभिन्न स्पेशियलिटीज़ में मल्टीडिसिप्लिनरी केयर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

अस्पताल का मानना है कि रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव, तेजी से रिकवरी और बेहतर सर्जिकल परिणामों का लाभ मिलेगा। फोर्टिस हेल्थकेयर की यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को और ऊंचा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *