शेखर दास की रिपोर्ट
फरीदाबाद में दिवाली पर पटाखों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, 7 और 8 नवंबर को ही तय समय पर चला सकेंगे ग्रीन पटाखे, 9 नवंबर को पूरी तरह प्रतिबंध।
फरीदाबाद। (news24x365)दिवाली पर पटाखे जलाने के शौकीन हैं या पटाखों से होने वाले प्रदूषण को लेकर चिंतित हैं, दोनों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। फरीदाबाद जिला प्रशासन ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से दिवाली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल को लेकर कुछ पाबंदियां लागू की हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति होगी और इसके लिए तारीख एवं समय भी निर्धारित किया गया है।
जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, 7 और 8 नवंबर को ही ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है। वहीं, 9 नवंबर को ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा पटाखों के निर्माण और बिक्री पर भी पाबंदी रहेगी।
पटाखे जलाने का निर्धारित समय
प्रशासन ने 7 और 8 नवंबर को पटाखे जलाने के लिए दो समय निर्धारित किए हैं:
- सुबह 6 बजे से 7 बजे तक।
- रात 8 बजे से 10 बजे तक।
निर्धारित समय के अलावा पटाखे जलाने की अनुमति नहीं होगी।
इन स्थानों के 300 मीटर दायरे में पटाखे चलाना प्रतिबंधित
अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, वृद्धाश्रमों और अन्य अधिसूचित शांत क्षेत्रों के 300 मीटर के दायरे में पटाखे जलाने पर प्रतिबंध रहेगा।
नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
पटाखों के इस्तेमाल को लेकर बनाए गए नियमों का उल्लंघन न हो, इसके लिए जिला प्रशासन सख्त निगरानी रखेगा। यदि कोई व्यक्ति निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
आमजन से अपील
दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और पर्यावरण एवं दूसरों की सेहत का ध्यान रखते हुए त्योहार मनाएं।
आपको यह जानकारी कैसी लगी? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। हमारी ओर से सभी देशवासियों को दिवाली एवं अन्य त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं।
