पश्चिम बंगाल (news24x365) पश्चिम बंगाल में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल को जियागंज क्षेत्र में अज्ञात उपद्रवियों के द्वारा लेनिन की प्रतिमा को तोड़ दिया गया।
इस घटना के विरोध में CPI(M) कार्यकर्ताओं ने इलाके में प्रदर्शन किया और प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि Bharatiya Janata Party से जुड़े लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया और क्षेत्र में हंगामा किया।
बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा का पुनर्निर्माण 8 मई को किया जाएगा। फिलहाल राज्य के कई हिस्सों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालात को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और CRPF की क्विक रिस्पॉन्स टीम समेत अन्य सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
