रीदाबाद। (news24x365) समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली को ज्ञापन सौंपकर शहर में अरूट जी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह प्रतिमा पंजाबी खत्री समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनेगी।

इस अवसर पर राजीव जेटली ने संस्था के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाकर सकारात्मक समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की भावनाओं का सम्मान करना सरकार की प्राथमिकता है।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीआर नरूला ने बताया कि अरूट जी महाराज को पंजाबी खत्री समाज एक महान शासक और धर्मगुरु के रूप में मानता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जैन समाज भगवान महावीर और वैश्य समाज महाराजा अग्रसेन को अपना आदर्श मानता है, उसी प्रकार अरूट जी महाराज लगभग 15 करोड़ पंजाबी खत्रियों की आस्था के केंद्र हैं।

डीआर नरूला ने आगे बताया कि 30 मई को अरूट जी महाराज की जयंती संस्था द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। इस दौरान उनकी शिक्षाओं और जीवन से जुड़े प्रसंगों को भी साझा किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान एसके सचदेवा, एके भाटिया, अनिल भाटिया, मुनिराज भामरी, राजू गाबरी, ओपी ढिंगरा, राम मिगलानी और विजय कुमार कंटा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *