फरीदाबाद (News24x365): फरीदाबाद के NIT-2 इलाके में बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां बिजली के खंभों पर कर्मचारी बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के काम करते नजर आए।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों से बात करने पर पता चला कि वे किसी ठेकेदार के अधीन काम करते हैं। कर्मचारियों ने बताया कि सुरक्षा के नाम पर उन्हें केवल एक हेलमेट दिया गया है, जबकि ऊंचाई पर काम करने के लिए जरूरी अन्य सुरक्षा उपकरण जैसे सेफ्टी बेल्ट, ग्लव्स और हार्नेस उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही के चलते ऊंचाई पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ हादसे होना आम बात बनती जा रही है। यदि समय रहते सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, तो ऐसी घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

पाठकों, इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया ज़रूर दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *