नई दिल्ली (news24x365) गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग के मामले में आरोपी लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली की अदालत में पेश किया गया। पटियाला हाउस कोर्ट ने दोनों आरोपियों को गोवा पुलिस की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है।

पाठकों को बता दें कि 6 दिसंबर की रात गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित नाइट क्लब में भीषण आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 5 पर्यटकों समेत कुल 25 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के समय आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा दिल्ली में मौजूद थे और आग लगने के तुरंत बाद दिल्ली से थाईलैंड फरार हो गए थे

इस मामले में लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और गंभीर लापरवाही की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इंटरपोल और भारतीय उच्चायोग की मदद से दोनों आरोपियों का प्रत्यर्पण कराया गया।

सीबीआई की टीम दोनों आरोपियों को भारत लाकर दिल्ली पहुंची, जहां उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने प्राथमिक सुनवाई के बाद उन्हें गोवा पुलिस की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। अब गोवा पुलिस दोनों आरोपियों को गोवा ले जाकर आगे की पूछताछ करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *