अभय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर शनिवार को फरीदाबाद में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की जिला कार्यकारिणी की ओर से वाल्मीकि मंदिर, सारण चौक, एनआईटी में हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे विधिवत हवन के साथ हुई। हवन में देश-प्रदेश की खुशहाली, संगठन की मजबूती और समाज की तरक्की के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद 11:30 बजे प्रसाद वितरण किया गया और दोपहर 1 बजे केक काटकर चौटाला के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
महिला जिला अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नु के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, युवा कार्यकर्ता तथा कई सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस दौरान कुलदीप सिंह, राजीव शर्मा, संजय पांचाल, रूप चंद लांबा (जिला अध्यक्ष), सुरेश चंदीला (शहरी जिला अध्यक्ष), रणधीर शर्मा, सतीश तंवर, बॉबी डागर (युवा जिला अध्यक्ष), ओमप्रकाश (ओबीसी प्रकोष्ठ), नवीन, सतबीर चाहार, जितेंद्र नरवत, राजबाला शर्मा, सावित्री तंवर, सोनू राजस्थानी, नजमुद्दीन, नवाजीस खान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।
वक्ताओं ने चौटाला के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को तेज करने का संकल्प लिया। अंत में भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
