शेखर दास की रिपोर्ट 
रीदाबाद(news24x365)कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए और राहुल गांधी को अपना नेता मानते हुए बडखल गांव के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नगर निगम फरीदाबाद से वार्ड का चुनाव लड़ चुके बडखल निवासी मोहसिन अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक के समक्ष उन्होंने पार्टी का दामन थामा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस का पटका और गांधी टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल कराया तथा उन्हें संगठन में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी वर्गों के लोगों का स्वागत है और संगठन में हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।

पार्टी में शामिल होने वालों में मोहसिन बडखल के अलावा नजऱ मोहम्मद, आदिल, नाइम, समय सिंह, असरफ, असलम, अमजद, प्रदीप पांडे, पूनम, मरजीना, नूरनिशा, अफसाना, सलमा, रिहाना, रुखसार, सबिला, जीना, अहसास, वसीम, जावेद, रफीक, फिरोजदीन, मुहसूम, टैरिफ, कल्लू, अयान, फहद, तरन्नुम, ताहिरा, रहिमन, मोहब्बत, इम्तियाज, महबूब, इलियास, गिर्राज, शिव कुमार, रोहित, इरफान, शम्सुद्दीन, शमीम, खुर्शीद, शारुक, मोइन, इशान, अमान, अरमान, जुबेर, जुनैद, कबीर, फरहान, फातिमा, सबाना, आयशा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में लगातार लोगों के शामिल होने से साफ है कि जनता का भाजपा से मोहभंग होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को रोजगार देने, मजदूरों और किसानों को उनका हक दिलाने का काम किया है, जबकि वर्तमान सरकार कांग्रेस द्वारा बसाए गए लोगों को उजाड़ने और रोजगार खत्म करने का काम कर रही है।

बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस जोड़ो अभियान के तहत पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों को संगठन में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन लोगों के जुड़ने से सांसद राहुल गांधी और राव नरेंद्र सिंह के हाथ मजबूत होंगे।

इस अवसर पर एस.एल. शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, पूर्व पार्षद राजेंद्र चपराना, अनिल शर्मा, विनोद कौशिक, मुकेश डागर, मयंक चौधरी, डॉ. सौरभ, रेनू चौहान, अशोक रावल, सुरेश बेनीवाल, अश्वनी कौशिक सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *