शेखर दास की रिपोर्ट
फरीदाबाद (news24x365) जिले के एनआईटी-2 क्षेत्र स्थित ब्लॉक-के में रविवार रात शनिदेव मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की जानकारी सोमवार सुबह तब मिली जब मंदिर के कार्यकर्ताओं ने रोज़ाना की तरह मंदिर खोला।
मंदिर के कार्यकर्ताओं ने बताया कि चोरों ने मंदिर में रखी दान पेटी (गुल्लक) को काटकर उसमें मौजूद श्रद्धालुओं का सारा चढ़ावा चोरी कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर मंदिर के पीछे लगी जाली को तोड़कर अंदर घुसे थे।
मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
