शेखर दास की रिपोर्ट
फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी में सोमवार शाम को कोचिंग सेंटर से लौट रही 12वीं कक्षा की छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है।
पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में दर्ज केस के मुताबिक, छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम वह श्याम कॉलोनी के 100 फुट रोड स्थित कोचिंग सेंटर से अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान, उसके साथ कोचिंग लेने वाले छात्र ने उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। महिला आयोग ने भी इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
