रीदाबाद (News24x365) बीती रात ओल्ड फरीदाबाद स्थित महाराजा अग्रसेन भवन, सेक्टर-19 में ऑल हरियाणा टेंट डेकोरेटर्स एंड कैटर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आपदा प्रबंधन विषय विशेषज्ञ डॉ. एम.पी. सिंह, दीपक मित्तल और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

संस्था के प्रधान ओमवीर नरवत ने आए हुए अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया, वहीं टीटू मटकेवाले ने दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विपुल गोयल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टेंट ऑर्गेनाइजेशन की शिकायतों का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. एम.पी. सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऑल हरियाणा टेंट डेकोरेटर्स एंड कैटर्स वेलफेयर एसोसिएशन को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है — जैसे वाहनों की ओवरलोडिंग पर चालान, सामान वाली गाड़ी में कर्मचारियों के बैठने पर चालान, पाइप बाहर निकलने पर चालान, और गोदाम के लिए अलग जगह न होने के कारण मोहल्लेवालों से विवाद आदि।

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन कर्मवीर शर्मा ने किया।
इस मौके पर संरक्षक बनवारी लाल, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला और कन्वीनर दीपक मित्तल ने भी अपना उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर मुकेश कुमार, बंटी, गुलियानी, तिलक बजाज, सुरेश शर्मा, धर्म सिंह चौहान, जुगल किशोर, अरुण गोविंद, गोलू, मनोज, गौरव, सोनू, मोनू गुलाटी, ट्विंकल, दीपक, दिलीप, दाताराम, नीरज, सचिन, शिवधार, संचित सचदेवा, दानिश, हारून और नितेश सहित अनेक सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *