रीदाबाद (news24x365) नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि एक अक्तूबर से प्रतिबंधित पॉलिथिन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी।

कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना वसूला जाएगा।

उन्होंने सभी नागरिकों और दुकानदारों से अपील की है कि वे पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पॉलिथिन का इस्तेमाल बंद करें और इसके स्थान पर कपड़े या जूट के थैले अपनाएँ।

निगम की यह सख्त कार्रवाई शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *