फरीदाबाद (news24x365) बीके अस्पताल के बाहर पिछले आठ माह से चल रहा “रेफर मुक्त धरना” मंगलवार शाम नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में हटा दिया।
बीके अस्पताल में मरीजों के इलाज से जुड़ी कमियों को दूर करने की मांग को लेकर समाजसेवी सतीश चोपड़ा, जो धरने के मुख्य संचालक हैं, पिछले लगभग आठ माह से आंदोलन पर बैठे थे। धूप, बारिश और आंधी से बचाव के लिए उन्होंने लकड़ी के डंडों के सहारे तिरपाल लगा रखा था, जिसे आज निगम अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ हटाया। सतीश चोपड़ा पर कई संगीन मामले माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं, जिनकी सुनवाई 20 अगस्त 2025 को निर्धारित है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता को लग रहा था कि अदालत उन्हें गलत नहीं मान रही, इसी कारण यह कार्रवाई करवाई गई।
धरना स्थल हटाए जाने के बाद सतीश चोपड़ा ने कहा—“बेशक यह टेंट हटा दें, लेकिन मैं इस शहर को ट्रॉमा सेंटर दिलाकर रहूँगा।”
