भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में बेहद ही शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी। इसका असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी देखने को मिला है। भूकंप दोपहर करीब डेढ़ बजे आया था भूकंप का केंद्र म्यांमार में था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई.
भूकंप से बैंकॉक में कई ऊंची इमारतें ढह गई हैं और तबाही का मंजर दिखाई दे रहा था. भूकंप के दो झटके आए, पहला 7.2 और दूसरा 7.0 तीव्रता का था इसका असर म्यांमार, थाईलैंड, चीन और भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में महसूस किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक़ भूकंप से बैंकॉक और मांडले में अब तक 59 लोगों की मौत और 80 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.
