शेखर दास की रिपोर्ट 
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)
, शनिवार शाम: प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अचानक काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की छत पर चढ़ गया। घटना के दौरान युवक हाई-वोल्टेज ओवरहेड तारों के बेहद करीब था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई।

मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने तुरंत सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दी। लेकिन युवक बार-बार चेतावनी के बावजूद नीचे उतरने से इंकार करता रहा।

हादसा टालने के लिए रोकी गई बिजली सप्लाई
युवक के लगातार खतरे वाली स्थिति में बने रहने पर रेलवे अधिकारियों ने तुरंत ओवरहेड लाइन (OHE) की बिजली सप्लाई बंद कर दी। इसके कारण काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब 40 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही
इसके साथ ही वाराणसी–लखनऊ रेल रूट पर आने-जाने वाली कई अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई, और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई।

काफी मशक्कत के बाद युवक को उतारा गया
जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने समझाने–बुझाने और सुरक्षित व्यवस्था बनाने के बाद युवक को ट्रेन की छत से नीचे उतारा।
उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि वह किस उद्देश्य से चलती ट्रेन की छत पर चढ़ा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *