फरीदाबाद-(news24x365)दिल्ली के स्क्रेप कारोबारी की हत्या के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस प्रवक्ता अनुसार उप निरीक्षक हरीश थाना चांदनी महल दिल्ली ने थाना आदर्श नगर में दी अपनी शिकायत में बताया कि 7 मार्च को मोहम्मद आरिब वासी दरियागंज दिल्ली की गुमशुदगी की सुचना थाना चांदनी महल में प्राप्त हुई थी। जिस संबंध में 10 मार्च को थाना चांदनी महल में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान तकनीकी सहायता से एक संदिग्ध को काबू किया गया। जिसने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर 7 मार्च को सेक्टर 60 स्थित सुनसान जगह पर आरिब की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। जिसकी निशानदेही पर सेक्टर 60 स्थित सुनसान जगह पर रेलवे लाइन के पास मोहम्मद आरिब का शव मिला। जिस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुये बताया कि थाना आदर्श नगर की टीम ने 10 मार्च को राहुल(22) वासी गांव ठुलाई जिला हाथरस उत्तर प्रदेश हाल किराएदार गांव पाली तथा बाबू(24) वासी रनुआ खेडा जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि राहुल व बाबू दोनों दोस्त है और पिछले पांच साल से उनकी आपस में जानकारी है। दोनों फरीदाबाद के गोच्छी क्षेत्र में अलग अलग फेक्ट्री/कंपनी में काम करते है। मृतक आरिब का अपना स्क्रेप का काम था और वह फेक्ट्री/कंपनियों में स्क्रेप खरीदने आता था। पिछले 4/5 महीने से राहुल की मृतक से जानकारी हुई थी। राहुल को पता था कि आरिब अपने पास काफी पैसा रहता है। जिस पर राहुल और बाबू ने आरिब से पैसे लुटने की योजना बनाई और राहुल ने आरिब को फोन कर स्क्रेप खरीदने के लिये फरीदाबाद के गोच्छी क्षेत्र में बुलाया। 7 मार्च को दोपहर के समय आरिब स्कूटी पर आरोपितों के पास पहुंचा और तीनों स्कूटी पर बैठ लिये। इसके बाद आरोपित आरिफ को सेक्टर 60 स्थित सुनसान जगह पर ले गये। आरोपित तैयारी अनुसार अपने साथ चाकू लेकर आये थे। सेक्टर 60 सुनसान जगह पर बाबू ने चलती स्कूटी पर ही आरिब का चाकू से गला रेत दिया। स्कूटी से नीचे गिरने उपरांत दोनों ने चाकूओं से आरिब पर वार कर उसकी हत्या कर दी और आरिब के पास से एक लाख रुपये लेकर फरार हो गये।
जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर आगामी कार्रवाई के लिये 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
