चंडीगढ़: (news24x365) चंडीगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए झटका देने वाली खबर सामने आई है। शहर में लागू नई एक्साइज पॉलिसी 2026-27 के बाद बीयर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरों के अनुसार अब बीयर की एक बोतल पर करीब 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक पहले जो बीयर करीब 120 रुपये में मिलती थी, वह अब लगभग 150 रुपये तक पहुंच सकती है। यह बदलाव चंडीगढ़ प्रशासन की नई आबकारी नीति के तहत किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी कच्चे माल की लागत और महंगाई को देखते हुए की गई है। नई नीति के तहत बीयर और अन्य कुछ शराब श्रेणियों की एक्स-डिस्टिलरी और एक्स-ब्रुअरी कीमतों में हल्की वृद्धि की गई है।
इस नीति के तहत शहर में शराब के ठेकों की संख्या 97 ही रखी गई है और लाइसेंस के लिए रिजर्व प्राइस भी बढ़ाया गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे राजस्व में बढ़ोतरी होगी।
हालांकि अधिकारियों के मुताबिक आयातित (इम्पोर्टेड) बीयर और विदेशी शराब की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
