रीदाबाद (news24x365)रीदाबाद के सेक्टर-46 स्थित एक कनाल 500 गज ब्लॉक में इस बार होली का पर्व बड़े उत्साह, भाईचारे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सभी निवासियों ने सामूहिक रूप से होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे से परिचय किया और आने वाले ग्रहण से जुड़े नियमों व सावधानियों पर विस्तार से चर्चा कर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद विधि-विधान से होलिका दहन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की गई।

होली के रंगों ने पूरे ब्लॉक को उत्सवमय बना दिया। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी ने मिलकर गुलाल और रंगों से एक-दूसरे को सराबोर किया। परिवारों ने गले मिलकर गिले-शिकवे भुलाए और आपसी प्रेम-भाईचारे की मिसाल पेश की।

ब्लॉक पार्क में आयोजित रंगोत्सव के दौरान निवासियों ने एक खास पहल भी की। सभी ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि हर परिवार पार्क में एक पेड़ लगाएगा और उसकी नियमित देखभाल करेगा, ताकि क्षेत्र को हरा-भरा और स्वच्छ बनाया जा सके। इस पर्यावरण संरक्षण संकल्प को सभी ने उत्साहपूर्वक समर्थन दिया।

कार्यक्रम के अंत में गीत-संगीत, नृत्य और घर से लाए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ लोगों ने जमकर आनंद उठाया। पूरे आयोजन ने सामाजिक एकता, परंपरा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का सुंदर संदेश दिया।

जयप्रकाश रायसिंघानी, निवासी, सेक्टर-46, ने बताया कि इस तरह के सामूहिक आयोजन से पड़ोसियों के बीच अपनापन बढ़ता है और समाज मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *