शेखर दास की रिपोर्ट 
रीदाबाद (news24x365)डॉ. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मार्केट नंबर-1 एवं प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल प्रांगण में अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने प्रदूषण की समस्या एवं उसके समाधान, शिक्षा में संस्कारों का समावेश और शिक्षा में अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। बच्चों की प्रस्तुति और विषय की समझ को उपस्थित अतिथियों ने सराहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करे। उन्होंने शिक्षा में अनुशासन और संस्कारों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि अनुशासन में रहकर ही सच्ची शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। संस्कारवान व्यक्ति ही देश और समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

इस अवसर पर प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच के पदाधिकारियों ने भी छात्रों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – भवमूल चंदानी (के.एल. मेहता स्कूल, 5 नंबर ई-ब्लॉक),
द्वितीय स्थान – कौशिकी शर्मा (के.एल. मेहता स्कूल, 5 नंबर ई-ब्लॉक)
और तृतीय स्थान – मनप्रीत कौर (के.एल. मेहता स्कूल, एच-1, नेहरू ग्राउंड) ने प्राप्त किया।
विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधान डॉ. राजेश भाटिया एवं प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रधान रामफूल सिंह भाटी सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में स्कूल के उप-प्रधान मोक्षित भाटिया, सचिव जनक भाटिया, महासचिव मनोज कुमार रतड़ा, कोषाध्यक्ष सचिन भाटिया, कार्यकारिणी सदस्य वी.के. मलिक, रंजय भाटिया, स्कूल समन्वयक सोनिया अरोड़ा, रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर, भारत कपूर, गगन अरोड़ा सहित प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रधान रामफूल सिंह भाटी, उप-प्रधान हंसराज कपासिया, ओपी यादव, कोषाध्यक्ष एस.एस. व्यास, सचिव रमेश मेहता, लीगल एडवाइजर ए.एस. नागपाल, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री ओपी ढींगरा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *