फरीदाबाद (news24x365)साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने पर्सनल लोन के लिए कॉल कर 1,57,560/-रू की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को लखनऊ उ.प्र. से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भारत कॉलोनी वासी एक महिला ने 22 अगस्त को इंस्टाग्राम पर पर्सनल लोन से सम्बंधित एक विज्ञापन पर दिये नम्बर पर विवरण भरा तो ठगों ने उससे सम्पर्क किया और दस लाख रुपये लोन देने की बात कही, जिसके लिए उन्होंने प्रोसेसिंग चार्ज, सिक्योरिटी डिपॉजिट, स्टाम्प चार्ज के नाम पर शिकायतकर्ता से 1,57,560/-रू ऐंठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक धनकानी है तथा आशियाना कॉलोनी, लखनऊ उतर प्रदेश का रहने वाला है, जिससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने खुद इंस्टाग्राम पर विज्ञापन डाला था और जब शिकायतकर्ता ने विज्ञापन देखकर उसके पास कॉल या मैसेज किया तो उसने लोन की बात की और विभिन्न चार्जिज के नाम पर शिकायतकर्ता से 1,57,560/-रू ऐंठ लिए।
पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जहां से आरोपी का 3 दिन के पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
