रीदाबाद (news24x365) ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी साहसिक सफलताओं से लेकर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक भारत ने वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय प्रगति की है। लेकिन हाल ही में दिल्ली में हुए बम विस्फोट और देशभर में सक्रिय ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी नेटवर्क की सूचनाओं ने आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं। विदेशी शक्तियाँ, डीप-स्टेट, नक्सलवाद, अलगाववाद, नैरेटिव युद्ध, घुसपैठ आदि माध्यमों से भारत को अस्थिर करने की कोशिशें बढ़ी हैं। ऐसे समय में राष्ट्र में साहस, संस्कृति और क्षात्रतेज के पुनर्जागरण की आवश्यकता रेखांकित की गई।

इसी संकल्प के साथ सेव कल्चर सेव भारत फाउंडेशन’ प्रस्तुत तथा सनातन संस्था’ के आयोजन में सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का आयोजन 13–14 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली (इंद्रप्रस्थ) स्थित भारत मंडपम में होने जा रहा है। यह जानकारी संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चेतन राजहंस ने फरीदाबाद के अरावली गोल्फ क्लब में आयोजित पत्रकार परिषद में दी। सम्मेलन में I.I.W.E.R बालाजी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन श्री जगदीश चौधरी, ‘युथ फॉर पनुन कश्मीर’ के जनरल सेक्रेटरी श्री दिगंबर रैना तथा हिंदु जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे उपस्थित रहे।

रजत महोत्सवी वर्ष में विशेष आयोजन

राजहंस ने बताया कि सनातन संस्था के रजत महोत्सवी वर्ष और संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले के जन्मोत्सव पर गोवा में पहला ‘शंखनाद महोत्सव’ आयोजित हुआ था, जिसमें 23 देशों के 30,000 से अधिक साधक-साधकों ने भाग लिया था। अब दिल्ली में आयोजित यह राष्ट्रीय महोत्सव “धर्मनिष्ठ समाज में आत्मशक्ति जागृत करने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करने” का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर ‘विश्वकल्याणकारी सनातन राष्ट्र’ तक विशेष सत्र

दो दिवसीय इस आयोजन में निम्न विषयों पर विशेषज्ञ उद्बोधन होंगे—

  • सनातन संस्कृति संवाद
  • राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आतंकवाद-नक्सलवाद की पृष्ठभूमि
  • रक्षा नीति
  • राष्ट्रबल सुदृढ़ीकरण
  • ‘विश्वकल्याणकारी सनातन राष्ट्र’ पर विशेष सत्र

शिवकालीन शस्त्र प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण

13–15 दिसंबर 2025
स्थान: भारत मंडपम – एक्ज़िबिशन हॉल नं. 12
समय: सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में—

  • छत्रपति शिवाजी महाराज कालीन 250 से अधिक दुर्लभ ऐतिहासिक शस्त्र
  • सनातन संस्कृति, कला एवं आध्यात्मिक वस्तुएँ
  • पारंपरिक युद्धकला के लाइव प्रदर्शन
    विशेष आकर्षण रहेंगे।

अनेक संत, महंत और राष्ट्रीय हस्तियाँ होंगी उपस्थित

महोत्सव में निम्न प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति निर्धारित है—

  • प.पू. स्वामी गोविंददेवगिरी महाराज
  • केंद्रीय मंत्री: गजेंद्रसिंह शेखावत, संजय सेठ, श्रीपाद नाईक
  • दिल्ली के सांस्कृतिक मंत्री कपिल मिश्रा
  • सांसद छत्रपति उदयनराजे भोसले
  • भारत के पूर्व CJI उदय लळित
  • मेजर गौरव आर्य, रक्षा विशेषज्ञ संजय अग्रवाल
  • NHRC सदस्य प्रियांक कानुनगो
  • वरिष्ठ विचारक उदय माहूरकर
  • अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन
  • सुदर्शन न्यूज के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके
    सहित अनेक संत-महंत, विद्वान और संस्थागत प्रतिनिधि शामिल होंगे।

पंजीकरण अनिवार्य

कार्यक्रम में भाग लेने हेतु वेबसाइट SanatanRashtraShankhnad.in पर पंजीकरण करना आवश्यक है।
प्रवेश के समय किसी भी सरकारी पहचान पत्र का साथ रखना अनिवार्य होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *