फरीदाबाद, (news24x365): मानव रचना ने मानव रचना नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (MRNAT) 2026 के फेज-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ (MRIIRS) और मानव रचना यूनिवर्सिटी (MRU) के 100 से अधिक अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

मानव रचना के दोनों विश्वविद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड पाठ्यक्रमों के लिए देशभर में पहचान रखते हैं। MRIIRS को NAAC A++ ग्रेड प्राप्त है और यह भारत की शीर्ष 100 निजी विश्वविद्यालयों में शामिल है। वहीं, MRU को QS I-GAUGE डायमंड रेटिंग मिली है, जबकि इसके स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग को प्लेटिनम रेटिंग से सम्मानित किया गया है।

इस वर्ष MRNAT के जरिए कई नए और आधुनिक कोर्स में प्रवेश का अवसर मिलेगा। इनमें बी.टेक इन साइबर फिजिकल सिस्टम्स, बीबीए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एमएससी फिजिक्स (क्वांटम कंप्यूटिंग), बीएससी फॉरेंसिक साइंस, बीसीए ग्लोबल ड्यूल डिग्री और बी.डिजाइन ग्लोबल ड्यूल डिग्री जैसे कोर्स शामिल हैं।

MRNAT की प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा, जिसमें छात्रों की सामान्य योग्यता का आकलन किया जाएगा। दूसरे चरण में वैल्यू एंड विज़न राउंड (VVR) आयोजित होगा, जिसमें छात्रों की सोच, जागरूकता और करियर विजन को समझा जाएगा।

मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की सीनियर डायरेक्टर (एडमिशन, आउटरीच एंड स्टूडेंट फैसिलिटेशन) डॉ. कनुप्रिया शेखर ने कहा कि MRNAT केवल अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि छात्रों की क्षमता को पहचानने और उन्हें सही अवसर देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह परीक्षा छात्रों को भविष्य की इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर देती है।

MRNAT के जरिए छात्रों को मेरिट बेस्ड स्कॉलरशिप का लाभ भी मिलेगा। पिछले वर्षों में करीब 25 से 30 प्रतिशत छात्रों को इस परीक्षा के माध्यम से स्कॉलरशिप मिली है। उत्कर्ष और उत्तम जैसी योजनाओं के तहत योग्य छात्रों को 100 प्रतिशत तक ट्यूशन फीस में छूट भी दी जा सकती है।

यह परीक्षा देशभर के 19 राज्यों में 30 से अधिक टेस्ट सेंटर पर आयोजित की जाएगी। CBT परीक्षा निर्धारित सेंटर पर होगी, जबकि VVR ऑनलाइन और कैंपस दोनों माध्यमों से आयोजित किया जाएगा।

MRNAT 2026 फेज-2 के लिए आवेदन 21 अप्रैल 2026 की रात 11:55 बजे तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 25 से 27 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होगी, जबकि एडमिट कार्ड 23 अप्रैल 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

छात्र ऑनलाइन आवेदन के लिए मानव रचना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए 0129-4259000 पर संपर्क किया जा सकता है।

MRNAT का स्कोर MRIIRS और MRU दोनों में मान्य होगा, जिससे छात्रों को पारदर्शी और मेरिट आधारित एडमिशन प्रक्रिया का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *