शेखर दास की रिपोर्ट
दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम एक कार में हुए भारी धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और 10 लोगों की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “फिलहाल धमाके के कारणों के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी, जांच जारी है।”
धमाके की घटना के बाद चांदनी चौक मार्केट एसोसिएशन ने मंगलवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।
