फरीदाबाद (news24x365) लोकसभा चुनाव के बाद अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है, लेकिन कांग्रेस और AAP दोनों की ओर से अभी कुछ भी खुलकर नहीं कहा जा रहा है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी मीटिंग हुई। इस मीटिंग में राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए, माना जा रहा है इस मीटिंग में AAP के साथ गठबंधन पर चर्चा की जाएगी।
कई सर्वे के नतीजों के मुताबिक़ कांग्रेस की स्थिति मजबूत है, तो फिर गठबंधन की बात क्यों? क्या ये गठबंधन कांग्रेस की कोई रणनीति है, या उसे अपनी मजबूती पर कोई शक है।