देवघर (झारखंड), (news24x365) झारखंड के देवघर जिले में गुरुवार को हुए एक भीषण रेल हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा–जसीडीह मेन रेल रूट पर स्थित रोहिणी–नावाडीह फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की चपेट में एक मोटरसाइकिल भी आ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों की मदद से तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक को साफ कर रेल परिचालन बहाल कराने का कार्य किया, जिससे कुछ समय बाद ट्रेन का आवागमन शुरू हो सका।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *