शिमला (news24x365) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के बरठी क्षेत्र में भारी बारिश के चलते बीती रात एक बस पर पूरी की पूरी पहाड़ी आ गिरी. इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया और मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि इस बस में 30-35 सवारी थी अबतक 18 शव निकाले जा चुके हैं. साथ ही दो बच्चियों को भी जीवित बाहर निकाला गया है. राहत कार्य जारी है.
