शेखर दास की रिपोर्ट
रुद्रप्रयाग (news24x365) उत्तराखंड के केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर को शनिवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद रुद्रप्रयाग जिले में राजमार्ग पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा. मिली जानकारी के मुताबिक़ हेलीकॉप्टर में सवार सभी तीर्थयात्री और पायलट सुरक्षित हैं. हेलीकॉप्टर ने बड़ासू हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण इसे आपात स्थिति में सिरसी के निकट राजमार्ग पर उतारना पड़ा.
