चंडीगढ़ (News24x365)बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब भारतीय जनता पार्टी के पंजाब मुख्यालय के बाहर जोरदार धमाका हुआ। यह घटना सेक्टर-37 स्थित BJP दफ्तर के बाहर हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस जोरदार धमाके की चपेट में आने से आसपास खड़ी कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए और हल्का नुकसान हुआ।
गनीमत रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
फिलहाल, चंडीगढ़ पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
