राजस्थान के अजमेर जिले की तीर्थनगरी पुष्कर के एक प्रसिद्ध होटल में सांप निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बरसात के मौसम में सांपों का निकलना आम बात है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर सांप आपके बाथरूम के कमोड पर मिल जाए तो क्या होगा?
जी हाँ, राजस्थान के अजमेर जिले की तीर्थनगरी पुष्कर के एक प्रसिद्ध होटल के बाथरूम के कमोड में 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया, जो कमोड पर बैठकर फुफकार मारता नजर आया। इस दृश्य को देखकर होटल में ठहरे पर्यटकों की सांसें थम गईं और अफरा-तफरी मच गई।
इसके बाद होटल स्टाफ ने राजस्थान कोबरा टीम को सूचना दी। कुछ देर बाद टीम मौके पर पहुँची और सांप को रेस्क्यू करने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद होटल स्टाफ और पर्यटकों ने राहत की सांस ली।
