फरीदाबाद, (News24x365) एनसीआर के शहरों में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार तड़के फरीदाबाद समेत कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहा। हालांकि सुबह करीब सात बजे तक कोहरा छंट गया, लेकिन आसमान में बादल बने हुए हैं।
शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते फरीदाबाद सहित पूरे एनसीआर में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं, तड़के कोहरे के कारण हाईवे और मुख्य सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर लाइट जलाकर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने पड़े।
मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी ठंड और ठिठुरन बने रहने की संभावना जताई है।
