ध्यप्रदेश (news24x365)की राजधानी भोपाल स्थित एम्स (AIIMS) में रविवार शाम एक महिला कर्मचारी के साथ लिफ्ट के अंदर चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला एम्स के स्त्री रोग विभाग में अटेंडेंट के पद पर कार्यरत है। घटना के समय महिला लिफ्ट में अकेली थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक, जिसने अपना चेहरा ढक रखा था, लिफ्ट में प्रवेश करता है और महिला से बातचीत करने लगता है।

जैसे ही लिफ्ट रुकती है, आरोपी बाहर निकलता है और अचानक पलटकर महिला पर झपटता है। वह महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश करता है। महिला विरोध करती है, लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर सीढ़ियों की ओर भाग जाता है।

AIIMS जैसे बड़े और प्रतिष्ठित अस्पताल में इस तरह की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों के बीच भी भय का माहौल देखा जा रहा है।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

चेन स्नैचिंग का वीडिओ देखने के लिए वीडिओ पर क्लिक करें .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *