राजस्थान (news24x365) जैसलमेर बस आगजनी में अब तक 22 लोगों की मौत की हो चुकी है। 6 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही।https://youtube.com/shorts/RTfBpalUyWU

दर्शको को बतादें 14 अक्टूबर की दोपहर जैसलमेर से जोधपुर की तरफ आ रही एक निजी ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई थी  हादसे के बाद गंभीर घायलों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल रैफर किया गया था,

बताया जा रहा है की ये हादसा इतना भयानक था कि बस में बैठी सवारियों के शव बुरी तरह जलकर चिपक गए। मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच की जा रही है और जल्दी ही डीएनए रिपोर्ट के आधार पर शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे।

वहीँ इस हादसे में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मौत की बलि चढ़े महेंद्र मेघवाल के परिजन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों ने सरकार से 50 लाख के मुआवजे की मांग की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिन परिवारों में 3 या अधिक लोगों की मृत्यु इस दुर्घटना में हुई है, उन परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये एवं अन्य घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *